{"_id":"598029834f1c1b1f0d8b4722","slug":"pentagon-says-not-any-final-decision-on-review-of-afghan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने कहा अफगान से सेना हटाने का अभी कोई इरादा नहीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने कहा अफगान से सेना हटाने का अभी कोई इरादा नहीं
एजेंसी, भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटागन ने कहा है कि अफगान नीति की समीक्षा पर ट्रंप प्रशासन की ओर से अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। इसके साथ ही पेंटागन ने यह भी कहा है कि ऐसा किए जाने के लिए तय समय सीमा नहीं है। पेंटागन की ओर से यह जवाब मीडिया की एक रिपोर्ट पर आया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से सैनिक हटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पेंटागन के प्रेस सचिव नौसेना कप्तान जेफ डेविस ने कैमरों की अनुपस्थिति में हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हम एक ऐसी प्रक्रिया में अपना योगदान दे रहे हैं, जिसका नेतृत्व व्हाइट हाउस कर रहा है। व्हाइट हाउस सिर्फ सैन्य ही नहीं बल्कि कूटनीतिक, वित्तीय, खुफिया जानकारी और सूचना जैसे राष्ट्रीय शक्ति के साधनों पर और हमारी इच्छित एवं अंतिम स्थिति पर गौर कर रहा है।’
विज्ञापन
अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाए जाने के मुद्दे पर डेविड ने कहा, ‘उसके आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा, फिर चाहे वह सैनिकों के बारे में हो या किसी और चीज के बारे में।’ शीर्ष नेता पहले यह कह चुके हैं कि वे दशकों पुराने अफगान संकट के स्थायी समाधान के लिए एक क्षेत्रीय रूख अपना रहे हैं। इस संकट से भारत, पाकिस्तान, चीन, मध्य एशियाई गणतंत्रों और रूस का संबंध है।
विज्ञापन