{"_id":"58e259c04f1c1bdc315b4026","slug":"paris-climate-pact-bad-deal-for-us-trump-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस पर्यावरण समझौते में भारत चीन को लेकर अमेरिका परेशान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेरिस पर्यावरण समझौते में भारत चीन को लेकर अमेरिका परेशान
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Mon, 03 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि पेरिस का पर्यावरण समझौता अमेरिका के लिये बेकार है, क्योंकि इसमें अमेरिका के लिये लागत पहले पड़ रही है जबकि भारत और चीन जैसे देशों के लिये बाद में लागत का प्रावधान है। इस व्यवस्था का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
अमेरिका की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) के प्रशासक स्कॉट प्रुइट्ट ने फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि पेरिस में जो समझौता हुआ है उसमें अमेरिका को शुरूआती दौर में ही खर्च करना है जबकि भारत और चीन इसके लिए बाद में खर्च करेंगे। प्रुइट्ट ने हालांकि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर विश्व बिरादरी के साथ जुड़े रहने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि - जलवायु परिवर्तन पर भारत, चीन तथा अन्य देशों के साथ जिस नेतृत्व का प्रदर्शन हुआ है वह काफी महत्वपूर्ण है। जो विचार विमर्श हुए हैं उन पर आगे काम होना चाहिये। उन्होंने माना कि भारत और चीन को पेरिस समझौते से फायदा हुआ है, क्योंकि इसके तहत दोनों देशों को कार्बन डाई-ऑक्साइड कम करने के लिये 2030 तक कोई कदम नहीं उठाना है।
विज्ञापन