फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   panetta clarifies of not discussing indo us ties with china

भारत के बारे में चीन से चर्चा नहीं की: पनेटा

Fri, 28 Sep 2012 10:10 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 10:10 PM IST
विज्ञापन
panetta clarifies of not discussing indo us ties with china
अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने कहा है कि उन्होंने अपनी हालिया चीन यात्रा के दौरान खास तौर पर भारत अमेरिकी संबंधों के बारे में बीजिंग के साथ कोई चर्चा नहीं की है। पनेटा ने संवाददाताओं से कहा कि हमने उस विशेष सहयोग का जिक्र नहीं किया जो हम भारत के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे जब भी भारत की स्थिति के बारे में पूछा गया तो मेरा जवाब था कि हम वही कर रहे हैं जो हम क्षेत्र में दूसरे देशों के साथ कर रहे हैं। हम उनकी क्षमता विकसित करने के बारे में प्रयासरत हैं ताकि वह क्षेत्र को सुरक्षा मुहैया कराने में मददगार हो सकें। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमने जो चर्चा की उसका उद्देश्य प्रशांत क्षेत्र में संतुलन स्थापित करना है ताकि क्षेत्र में समृद्धि और सुरक्षा का माहौल रहे। प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन की चिंता एक समान है और इसीलिए इन दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध समृद्धि और सुरक्षा के माहौल के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन


पनेटा ने कहा कि आतंकवाद, परमाणु प्रसार, मानवीय सहायता, नौवहन अधिकारों आदि कई विषयों पर हमारी साझी चिंता है। इसीलिए इस क्षेत्र में देशों की क्षमता विकसित करने के लिए हमारा काम करना जरूरी है ताकि वह खुद को सुरक्षित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed