{"_id":"e3a33dfece67c086aeefb1d59a8839b5","slug":"palestinian-leader-accuses-israel-genocide-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में इजरायल पर नरसंहार का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल पर नरसंहार का आरोप
Updated Sat, 27 Sep 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए अपने भाषण में इजरायल पर ग़ज़ा में नरसंहार कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अब्बास ने कहा कि ग़ज़ा में "युद्ध अपराधों" में शामिल रहने वाले इजरायली लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में इस मुद्दे को ले जाएंगे। ग़ज़ा में 50 दिनों के संघर्ष में क़रीब 2,100 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इजरायल और अमेरिका ने अब्बास के भाषण की कड़ी निंदा करते हुए उसे घृणास्पद बताया है। दो हज़ार से ज़्यादा फ़लस्तीनी मारे गए थे।
50 दिनों के संघर्ष में क़रीब 2,100 फ़लस्तीनी और 73 इजरायली मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ उन हमलों में मरने वाले ज़्यादा तर फ़लस्तीनी आम नागरिक थे।
विज्ञापन
इजरायल का कहना है कि मृतकों की तादाद बढ़ने की वजह यह थी कि हमास के लड़ाकुओं ने आवासीय क्षेत्र से हमले किए जिनमें स्कूल और मस्जिद भी शामिल हैं और इसकी वजह से उन पर भी हमला करना पड़ा।
संवाददाताओं का कहना है कि अब्बास की राजनीतिक स्थिति कमज़ोर हो गई है वहीं इसराइलियों से संघर्ष करने की वजह से ग़ज़ा पर दबदबा रखने वाले चरमपंथी संगठन हमास की लोकप्रियता फ़लस्तीनियों के बीच बढ़ रही है।