फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistans intelligence agency ISI has connections with terrorist groups

अमेरिका बोला- पाक की खुफिया एजेंसी ISI के हैं आतंकी संगठनों से संबंध

Wed, 04 Oct 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Wed, 04 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistans intelligence agency ISI has connections with terrorist groups

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के तार आतंकी संगठनों से जुड़े हैं इसका जिक्र भारत कई बार कर चुका है। भारत के आईएसआई से जुड़ी इस बात पर मंगलवार को अमेरिकी यूएस जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने भी मुहर लगा दी है। डनफोर्ड ने कहा कि आईएसआई के तार न केवल आतंकी संगठनों से जुड़े हैं बल्कि पाक से अलग उसकी अपनी एक अलग फॉरेन पॉलिसी भी है।

विज्ञापन


हालांकि जनरल डनफोर्ड के लगाए इस आरोप का पाकिस्तान ने खंडन किया है। आईएसआई पर आतंकी संगठनों को सहयोग करने का आरोप सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान भी समय-समय पर लगाता आ रहा है।
विज्ञापन

 
जनरल डनफोर्ड ने सीनेटर जो डोनले के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि आईएसआई का आतंकी संगठनों से किसी न किसी तरह का कनेक्शन रहा है। जनरल ने ये बातें वाशिंगटन में सिनेट की फॉरेन रिलेशन कमेटी की एक बैठक में बोल रहे थे। डोनले ने डनफोर्ड से कहा कि आईएसआई  अभी भी तालिबान को मदद कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डनफोर्ड ने कहा कि कई वर्षों से आईएसआई ऐसा करता आ रहा है, लेकिन अमेरिका, पाकिस्तान के इस व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करता रहा है। इसके साथ ही उसके पास पाकिस्तान के लिए एक द्विपक्षीय दृष्टिकोण भी रहा ह, लेकिन लगता नहीं कि पाक अपनी नीतियों में बदलाव करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed