{"_id":"57ffd0244f1c1b4c2c28e2ce","slug":"pakistani-boy-7-beaten-bullied-on-us-schoolbus-because-he-s-muslim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मुस्लिम होने पर पाकिस्तानी मूल सात वर्षीय लड़के को उसके साथियों ने पीटा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में मुस्लिम होने पर पाकिस्तानी मूल सात वर्षीय लड़के को उसके साथियों ने पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात वर्षीय लड़के को मुस्लिम होने पर उसके पांच साथियों ने स्कूल बस पर कथित तौर पर पीट दिया। इस घटना ने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के डर से उसके परिजनों को पाकिस्तान वापस जाने को मजबूर कर दिया है।
अब्दुल उस्मानी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने पर उनके बेटे को बस पर पांच छात्रों ने खूब पीटा जब बस नॉर्थ कारोलिना के कैरी स्थित वीदरस्टान इलिमेंटरी स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने आ रही थी। जीशान उल हसन उस्मानी ने फेसबुक पर अपने बेटे अब्दुल की तस्वीर पोस्ट करते लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का स्वागत। मुस्लिम होने पर स्कूल बस में उसके साथियों ने मेरे बेटे को पीटा।’
उस्मानी ने कहा कि छह से सात साल के लड़कों ने मेरे बेटे को उसका नाम लते हुए बुरी तरह पीटा। एक बच्चे ने उसके चेहरे पर घूसें जड़ दिए जबकि दो ने लातों से मारे और एक बांह मरोड़ दी। साथ ही उस्मानी ने यह भी लिखा कि इस घटना के बाद वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अमेरिका छोड़ पाकिस्तान जा रहा है।