फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan takes tough action against terrorists: america

आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए पाकिस्तान : अमेरिका

Sat, 29 Sep 2018 08:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan takes tough action against terrorists: america

अमेरिका ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि उसे देश में आतंकियों की भूमिका खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। दक्षिण और मध्य एशिया में अमेरिका की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए क्षेत्र ब्यूरो की प्रमुख उप सहायक सचिव एलिस वेल्स ने यह बयान दिया है। इससे पहले पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकियों और चरमपंथी संगठनों की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में वेल्स ने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच कुछ मुद्दे ऐसे हैं, जिनसे पूरे एशिया प्रांत की स्थिरता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के बीच किसी भी वार्ता का समर्थन करते हैं, जिससे क्षेत्र में ज्यादा स्थिरता कायम हो और तनाव में कमी आए। 
विज्ञापन


इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि वह चरमपंथी समूहों और आतंकियों की भूमिका को खत्म करे। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका नई दिल्ली और इस्लामाबाद को वार्ता की मेज पर लाने का इच्छुक है। इस पर वेल्स ने कहा कि ये दोनों देशों के बीच का मुद्दा है। बातचीत होगी या नहीं ये दोनों देशों को तय करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed