फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan should target the Haqqani network, not to the media: US lawmaker

हक्कानी नेटवर्क को निशाना बनाए पाक, मीडिया को नहीं : अमेरिकी सांसद

Thu, 13 Oct 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan should target the Haqqani network, not to the media: US lawmaker
Bob Corkr

पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पाक को पत्रकारों पर नहीं, बल्कि हक्कानी नेटवर्क को निशाना बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


अमेरिका सांसद का बयान उस वक्त आया है, जबकि पाकिस्तान ने डॉन के वरिष्ठ पत्रकार के मुल्क से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी के सांसद बॉब कोरकर ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान को मीडिया का दमन करने के बजाए पनाह दिए हक्कानी नेटवर्क के दमन पर काम करना चाहिए। इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘मुझे सिरिल अल्मीड़ा के मुल्क छोड़ने पर लगे प्रतिबंध की जानकारी है।
विज्ञापन


प्रेस की स्वतंत्रता स्पष्ट रूप से वह मुद्दा है, जो हम पाकिस्तान की सरकार के समक्ष नियमित उठाते रहे हैं। हम पत्रकारों की ओर से कठिनाइयों और खतरों का सामना किए जाने पर भी चिंता जाहिर करते रहे हैं।’ किर्बी ने कहा कि हम प्रेस की स्वतंत्रता को या अत्यंत महत्वपूर्ण काम करने के लिए पत्रकारों की क्षमता को सीमित करने के सभी प्रयासों को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed