{"_id":"5872ad514f1c1b1529ba86ad","slug":"pakistan-should-not-discriminate-in-terrorist-groups-says-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठनों में फर्क न करे पाकिस्तान: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आतंकी संगठनों में फर्क न करे पाकिस्तान: अमेरिका
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दक्षिण एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक पीटर लेवॉय ने कहा, सबको पता है कि पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन संचालित होते हैं। पाक सरकार और सेना लगातार आतंकियों का खात्मा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि पाक सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कुछ प्राथमिकता तय की है।
विज्ञापन
इसके तहत उन आतंकी संगठनों को पहले निशाना बनाया जा रहा है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं। लेवॉय ने दो टूक कहा कि पड़ोसी देशों में हमले करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को पाकिस्तान ने प्राथमिकता में नहीं रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि भारत और अफगानिस्तान में हमले करने वाले आतंकी संगठनों पर भी पाक को कार्रवाई करनी चाहिए। उसे इसमें कोई अंतर नहीं करना चाहिए। इसके लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को पूरा सहयोग करने की पेशकश भी की है।
विज्ञापन