फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan said in UN, India is the mother of terrorism in South Asia

UN में सुषमा की 'मार' से बौखलाए पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के खिलाफ जमकर निकाली खीझ

Sun, 24 Sep 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sun, 24 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Pakistan said in UN, India is the mother of terrorism in South Asia
Maleeha Lodhi

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा लताड़ लगाए जाने के बाद पाक सरकार बौखला गई है। सुषमा के बयान के बाद संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्‍थायी प्रतिनिधि ने भारत के खिलाफ जमकर अपनी खीझ निकाली। भारत पर बयान देते समय वह इस कदर बौखला गईं कि भारत को दक्षिण एशिया में आतंकियों की मां तक कह डाला। 

विज्ञापन


पढ़ें: UN महासभा में बोलीं सुषमा- हम गरीबी से लड़ रहे हैं पाकिस्तान हमसे, पीएम ने की तारीफ
विज्ञापन


मोदी सरकार में जातिवादी और फांसीवादी विचारधारा मजबूत हुई है। यूएन में ये बातें पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहीं। आपको बता दें कि शनिवार को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंक एक्सपोर्ट करने वाला देश बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी ने कश्मीर में भारत की खिलाफत करते हुए कहा था कि भारत, कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है और आतंक को बढ़ावा दे रहा है। स्वराज ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा था कि हम दुनिया को डॉक्टर और इंजीनियर दे रहे हैं वहीं पाकिस्तान दुनिया को आतंकी भेज रहा है।

पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में सुषमा ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी: राजनाथ  

यूएन में पाकिस्तान की प्रतिनिधि लोधी ने बीजेपी और कश्मीर मामले को लेकर भारत पर निशाना साधा। लोधी ने 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय भारत में जिस संगठन की सरकार है उनके हाथों में गुजरात के हजारों मुसलमानों का खून लगा है। 

सुषमा की लताड़ से बौखलाया पाकिस्तान

Pakistan said in UN, India is the mother of terrorism in South Asia
sushma swaraj

लोधी ने सुषमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में फांसीवादी विचारधारा पनपी है। भारत को बॉर्डर टेररिज्म को सपोर्ट करने से खुद को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की लीडरशिप आरएसएस से आती है जोकि महात्मा गांधी की हत्या के आरोपी हैं। आरएसएस बीजेपी की वैचारिक जनक है। 

यूएन में लोधी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की भी आलोचना की। लोधी ने कहा कि भारत के सबसे बड़े राज्य के लिए कट्टरपंथी नियुक्त किया है। यह ऐसी सरकार है जिसने हमेशा मुस्लिमों को परेशान किया है। 

लोधी ने कश्मीर में सेना द्वारा प्रयोग की जा रही पैलेट गन की भी आलोचना की और उसे कश्मीर के लोगों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पैलेट गन के इस्तेमाल ने कश्मीर के कई युवाओं की जिंदगी बरबाद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed