फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan PM meets america leaders in Washington

जानिए पाक PM शाहिद अब्बासी ने वॉशिंगटन में क्यों की अमेरिकी नेताओं से मुलाकात 

Sat, 17 Mar 2018 04:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pakistan PM meets america leaders in Washington
शाहिद अब्बासी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने वॉशिंगटन में अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम अब्बासी ने यह दौरा पाकिस्तानी विदेश सचिव तहमीना जंजुआ के दौरे के बाद किया है। इससे पहले विदेश सचिव तेमानिया जंजुआ ने अपने दौरे में पर्यवेक्षकों, विशेषज्ञों और राजनयिकों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि विदेश सचिव तहमीना जंजुआ 7 मार्च को वॉशिंगटन गई थीं। उन्होंने 7 और 8 मार्च को अमेरिका के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की थी। राज्य के उप सचिव जॉन सुलिवन उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. नाडिया शडलो और अमेरिकी इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में दक्षिण एशिया के विशेषज्ञों के साथ गहन चर्चा की थी। इस दौरन उन्होंने अमेरिकी मीडिया से भी बात की थी।  
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान अमेरिका के साथ लंबे और मजबूत रिश्तों पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पारस्परिक रूप से दोनों देश एक दूसरे देश का सम्मान करेंगे और दोनों देशों के समान हितों की सेवा करेंगे। बता दें कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिस्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। अमेरिका लगातार पाकिस्तान से वहां पनप रहे आतंकवाद को खत्म करने की मांग कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अमेरिका ने पाकिस्तान से जैश ए मोहम्मद, जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई भी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को मिलने वाली सैन्य मदद को भी  बंद कर दिया है। पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध पिछले साल दिसंबर से तनावपूर्ण बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed