फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan origin gunman, wife fought furiously before being killed by police in showdown

पाक मूल के पति-पत्नी निकले बेकसूरों को मारने वाले

Fri, 04 Dec 2015 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan origin gunman, wife fought furiously before being killed by police in showdown

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया शहर में बुधवार को हुए हमले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जहां इस घटना के पीछे आतंकी हमला होने से इंकार नहीं किया है, वहीं जांच में पता चला है कि हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया शख्स और उसकी पत्नी दोनों पाकिस्तानी मूल के थे।

विज्ञापन


जांच में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक मारे गया शख्स सैयद रिजवान फारूख और उसकी पत्नी तैशफीन मलिक दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय एक जाने-माने इस्लामी चरंमपंथी के संपर्क में थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारियों के मुताबिक दोनों के पास भारी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद था। जिससे सैकड़ों की जान ली सकती थी। बीते शुक्रवार की शाम करीब 14 लोग इनके कत्लेआम में मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका

Pakistan origin gunman, wife fought furiously before being killed by police in showdown

द फिनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक फारूख और मलिक एफबीआई की लिस्ट में नहीं थे, इसलिए आगे की तफ्तीश में जांच अधिकारी ये सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि हमले को आतंकियों ने ही अंजाम दिया है।

शुक्रवार की शाम फारूख और उसकी पत्नी ने एक सोशल सर्विस सेंटर में विकलांगों के कमरे में करीब 75 राउड गोलियां दाग दीं। फारुख यहां विकलांगों के संरक्षक के तौर पर था। उसकी पत्नी पहले से ही यहां बुधवार को विकलांगों के साथ जश्न मनाने के नाम पर रह रही थी।

बेकसूरों के मारने वाले दंपति को करीब 3 किलोमीटर दूर पुलिस ने घेर लिया। पुलिसिया मुठभेड़ में फारूख और उसकी पत्नी दोनों मारे गए, लेकिन इस दौरान कई पुलिस वाले जख्मी हुए। उधर जांच अधिकारियों ने सोशल सर्विस सेंटर से काफी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed