{"_id":"59c51c304f1c1bdd148b4e39","slug":"pakistan-not-heeding-international-opinion-is-going-to-hurt-pakistan-says-former-pak-envoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पाक राजदूत ने चेताया, कहा- दुनिया की बात न सुनी तो पाकिस्तान को होगा नुकसान ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पूर्व पाक राजदूत ने चेताया, कहा- दुनिया की बात न सुनी तो पाकिस्तान को होगा नुकसान
amarujala.com, Presented by:- विकास कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
H. Haqqani
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी के गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में दिए गए भाषण को लेकर अमेरिका में रहे पाकिस्तान के ही पूर्व राजदूत एच. हक्कानी ने आलोचना की है।
हक्कानी ने शुक्रवार को अमेरिका में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बातें उनके अपने ही समर्थकों की तरफ था। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसके पड़ोसी भारत और अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया के साथ बेहतर संबंधों की जरूरत है। पाक में मौजूद आतंकवादी न सिर्फ पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं बल्कि पाकिस्तान को भी उनसे उतना ही खतरा है। इसके बावजूद यह दुखद बात है कि पाक सरकार इन आंतकी संगठनों के खिलाफ चयनात्मक रवैये में है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान ने जल्द अंतरराष्ट्रीय बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बहुत देर हो जाएगी और ये उसको नुकसान भी पहुंचाएगा। बेहतर होगा कि हमें आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सयुंक्त राष्ट्र में क्या बोले थे पाक पीएम अब्बासी
अब्बासी ने यूएन से कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करने की अपील की। इतना ही नहीं शाहिद खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से कश्मीर में विशेष दूत तैनात करने की मांग की है।
पाकिस्तान के पीएम ने आरोप लगाया कि कश्मीर में भारत लोगों के साथ अत्याचार कर रहा है, सेना की मदद से लोगों को कुचला जा रहा है। आपको बता दें कि यूएन में अपनी पूरी स्पीच के दौरान अब्बासी ने 17 बार कश्मीर का और 14 बार भारत का जिक्र किया।

Pak needs better relations with entire world including its neighbours Afghanistan & India: Husain Haqqani, former Pak envoy to US pic.twitter.com/K1y0JR0NnH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 22, 2017