फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan more of a threat to US than an ally says American think tank

थिंक टैंक का दावाः अमेरिका के लिए दोस्त नहीं दुश्मन साबित हो सकता है पाकिस्तान

Tue, 06 Jun 2017 02:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan more of a threat to US than an ally says American think tank
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी थिंक टैंक ने पाकिस्तान और चीन को लेकर ट्रंप प्रशासन को चेताया है। एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के लिए पाकिस्तान पनहगाह की तरह है और यह अमेरिका के लिए एक साथी की बजाय अब खतरा ज्यादा है। साथ ही उन्होंंने ट्रंप प्रशासन को इस बारे में भी चेताया है कि पाकिस्तान को स्पष्ट कर देना चाहिए कि अगर आतंक का समर्थन करता रहा तो उन्हें प्रतिबंध झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन


सेंटर फॉर स्ट्रैटेजी एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के एक बयान के मुताबिक, अफगानिस्तान में हालात खराब हैं और वहां कि सिविलियन पॉलिटिक्स, प्रशासन और गरीबी के साथ लड़ाई जारी है। वहीं, पाकिस्तान अभी भी तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी ग्रुपों के लिए मददगार बन रहा है। इस लिहाज से वह हमारे लिए साथी से कहीं ज्यादा एक खतरा है। 
विज्ञापन


एंथनी एच कोर्ड्समैन की अध्यता वाली समिति ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका को पाकिस्तान को यह साफ करना चाहिए कि अगर वह तालिबान को समर्थन देना और हक्कानी नेटवर्क को बर्दाश्त करना जारी रखता है तो उसे मिलने वाली मदद पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। साथ ही उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में चीन के बारे में भी सलाह

रिपोर्ट में चीन का भी जिक्र है। चीन के बारे में सलाह देते हुए कहा गया है, 'अमेरिका को चीन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान संबंधी समस्या से निपटने में चीन का सहयोग चीन और अमेरिका दोनों के हित में होगा'


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद से लड़ने के लिए दी जाने वाली मदद को मुफ्त में मिलने वाली सूची से हटा दिया था। अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान को अगर और सैन्य उपकरण चाहिए तो उसे खरीदना पड़ेगा, यह सहायता नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed