अमेरिकी सांसद बोले, पाक ने खुद को बार-बार धूर्त साबित किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सांसद टेड पो ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद को बार-बार धूर्त और धोखेबाज साबित किया है। पो ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से इस्लामाबाद के साथ किसी भी तरह के असैन्य परमाणु करार पर दस्तखत न करने की अपील की।
टेड पो ने अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा को मंगलवार को एक पत्र लिखा। इस पत्र में पो ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय अथवा किसी भी अन्य प्रासंगिक बहुपक्षीय मंच पर किसी भी तरह के असैन्य परमाणु अप्रसार समझौते का समर्थन करने की बाबत अमेरिका की ओर से किसी भी तरह के विचार की बाबत सोचें तो उसका पुराना और मौजूदा रिकॉर्ड उसे इसके लिए अयोग्य बना देता है।’
टेड पो आतंकवाद, परमाणु अप्रसार और व्यापार पर उपसमिति के अध्यक्ष हैं।
भारत-पाक के बीच तनाव, यूएन ने जताई चिंता
टेड पो ने अपने पत्र में राष्ट्रपति ओबामा से अपील की है कि वह अमेरिका और पाकिस्तान के असैन्य परमाणु समझौते की बाबत किसी भी तरह की बातचीत न करें।
टेड पो ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने खुद को बार-बार धूर्त और धोखेबाज साबित किया है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने न केवल अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों और उसके हितों पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों को पनाह देना जारी रखा है बल्कि ईरान जैसे मुल्कों के साथ अतीत में किए गए परमाणु सौदों की बाबत भी उसने अभी तक अपनी ईमानदारी साबित नहीं की है।
मैंने बहुत पहले पाकिस्तान को सैन्य मदद बंद करने को कहा था। पाकिस्तान हमसे मदद लेकर हमारे ही पैसा का हमारे हितों के खिलाफ इस्तेमाल करता है।
वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश चाहें तो इस मसले पर उनका कार्यालय हर वक्त उनके आपसी मतभेद सुलझाने में मदद करने को तैयार है।