फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan Foreign Minister Khawaja Mohammad Asif will meet his American Rex Tillerson at washington

अमेरिका से रिश्तों को संभालने पाक विदेशमंत्री ख्वाजा पहुंचे वाशिंगटन

Wed, 04 Oct 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 04 Oct 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Foreign Minister Khawaja Mohammad Asif will meet his American Rex Tillerson at washington
पाक विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ - फोटो : social media
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले दिनों अमेरिका ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जिसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका और पाकिस्तान के लगातार तल्ख होते रिश्तों को संभालने के लिए बुधवार की सुबह पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ अमेरिका में अपने समकक्ष रेक्स टिलेरसन से मिले। 
विज्ञापन

 आसिफ तीन दिनों की यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे हैं।

वैसे आसिफ के वाशिंगटन पहुंचने के कारणों का पता चल नहीं पाया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात का मकसद  दोनों देशों के बीच लगातार संबंधों में आ रही गिरावट को रोका जाना भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  आखिर पाकिस्तान के लिए क्यों बोझ बना हाफिज सईद?

पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में खटास इसी वर्ष 21 अगस्त को आई

Pakistan Foreign Minister Khawaja Mohammad Asif will meet his American Rex Tillerson at washington
डोनाल्ड ट्रंप
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक विदेशमंत्री आसिफ यूएन नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एच आर मैकमास्टर से भी बृहस्पतिवार को मिल सकते हैं। 

पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में खटास इसी वर्ष 21 अगस्त को उस समय आई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशिया  के लिए नई स्ट्रैटजी की घोषणा की  और पाकिस्तान को आतंकवाद की पनाहगाह कहा।  

यही नही डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आर्थिक और सैन्य सहायता पर रोक लगाए जाने की  भी धमकी दी थी, साथ ही इस्लामाबाद की चिंताओं की अनदेखी करते हुए भारत को अफगानिस्तान में बड़ी भूमिका की पेशकश की। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed