फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan Congressman Peter King wants more vetting of pakistan people

अमेरिकी सांसद बोले- PAK से आए लोगों पर रखी जाए 'खास' नजर, वहां हैं ज्यादा आतंकी

Thu, 02 Nov 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Congressman Peter King wants more vetting of pakistan people
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
आने वाले वक्त में पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि पाकिस्तान से उनके देश में आने वाले लोगों पर ज्यादा निगरानी रखी जानी चाहिए क्योंकि वहां आतंकियों की उपस्थिति ज्यादा है।
विज्ञापन


यह बात जिस सांसद ने कही उनका नाम पीटर किंग है, उन्होंने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई शख्स ऐसे राज्य से आ रहा है जहां आतंकियों की उपस्थिति ज्यादा है तो वहां के लोगों की निगरानी और चैकिंग उन लोगों से ज्यादा होनी चाहिए जो ऐसे राज्य से नहीं आते।
विज्ञापन


आतंक की 'ढाल' बने चीन को रोकने की तैयारी शुरू, साथ आए यूएस-भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों की उपस्थिति ज्यादा है, उनके वहां से 800 के करीब लोग आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया गए। ऐसे में वहां से आने वाले लोगों पर ज्यादा निगरानी की जरूरत है।

ट्रंप ने भी दिया था कड़ा संदेश

Pakistan Congressman Peter King wants more vetting of pakistan people
trump
बता दें कि पीटर किंग का यह बयान न्यू यॉर्क में हुए आतंकी हमले के बाद आया है। उसमें हमलावर ने एक ट्रक को लोगों पर चढ़ा दिया था जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर आईएस को अमेरिका में घुसने नहीं देंगे। ट्रंप ने लोगों के बीच मशहूर ग्रीन कार्ड लॉटरी को खत्म करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed