{"_id":"5a1b4f8c4f1c1b70548bfc8c","slug":"pakistan-can-nuclear-level-war-says-us-think-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी थिंक टैंक का चौंकाने वाला खुलासा, पाक की वजह से बढ़ रहा परमाणु युद्ध का खतरा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी थिंक टैंक का चौंकाने वाला खुलासा, पाक की वजह से बढ़ रहा परमाणु युद्ध का खतरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी थिंक टैंक ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम न केवल इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि वह परंपरागत युद्ध को निश्चित रूप से परमाणु युद्ध तक ले जा सकता है। पाकिस्तान ने अब तक दुनिया को अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया है।
विज्ञापन
अपनी रिपोर्ट ‘एशिया इन सेकेंड न्यूक्लियर ऐज’ में अमेरिकी थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल ने कहा है कि हालांकि पाकिस्तान ने अभी अपने परमाणु युद्ध योजना का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
लेकिन उसका परमाणु कार्यक्रम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। यह परंपरागत युद्ध को परमाणु युद्ध में तब्दील कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र को सबसे बड़ा खतरा बड़े अत्याधुनिक और विभिन्न परमाणु हथियारों से नहीं है।
विज्ञापन
असल में यह खतरा इन परमाणु हथियारों की सुरक्षा कर रहे संस्थानों की स्थिरता से है, क्योंकि भविष्य में पाकिस्तान में क्या उथल-पुथल हो जाए इसका अनुमान लगाना बेहद कठिन है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चार दशकों में आतंकवाद के सहारे अफगानिस्तान और भारत में अशांति फैलाने की कोशिशों से पाकिस्तान को भी करारा झटका लगा है। आतंकी हमले वहां की सरकार और सिविल सोसायटी पर भी हुए हैं।
यहां तक कि संवेदनशील सैन्य अड्डों (जहां परमाणु हथियार हो सकते हैं) पर भी ऐसे हमले हुए हैं। बड़ी बात यह है कि ये हमले पाकिस्तान की भीतरी ताकतों की मदद से हुए हैं।
रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि हो न हो पाकिस्तान के परमाणु हथियार चुराए हुए हों या पाकिस्तानी सेना में आपसी मतभेद के कारण इन हथियारों पर मजबूत नियंत्रण नहीं है। इसलिए संभव है कि इन हथियारों तक आतंकियों की पहुंच हो।
गौरव कंपानी और भरत गोपालास्वामी ने इस रिपोर्ट को तैयार करते हुए लिखा है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परमाणु हथियार के विकास के मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों नौसिखिये हैं और दोनों के पास ही पहली पीढ़ी के फिशन हथियार हैं।