फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan army will decide imran khan stand with india

इमरान खान का भारत के साथ रुख तय करेगी पाकिस्तान सेना 

Sat, 22 Sep 2018 06:09 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क 
एजेंसी, न्यूयॉर्क  Updated Sat, 22 Sep 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan army will decide imran khan stand with india
Imran Khan
कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘स्पष्ट रूप से’ पाक सेना का समर्थन हासिल है। वह शांति का ‘अनोखा चेहरा’ या ‘शत्रुता की प्रभावी आवाज’ हो सकते हैं जो इस बात पर निर्भर करता है कि सेना क्या चाहती है।
विज्ञापन


थरूर ने खान को ‘बहुत अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा शख्स’ बताया जिसे वह लंबे समय से जानते हैं। लेकिन उन्होंने कहा, हमें यह समझना होगा कि उन्हें ‘बिल्कुल ही स्पष्ट तौर पर’ सेना का समर्थन प्राप्त है। 
विज्ञापन


थरूर ने बृहस्पतिवार को ‘इंडिया सूत्र’ नामक परिचर्चा में कहा कि खान अच्छे शख्स हैं और यदि सेना फैसला करती है कि उसे शांति चाहिए तो वह उस शांति के लिए अनोखा चेहरा होंगे, लेकिन यदि सेना तय करती है कि उसे शत्रुता चाहिए तो मैं पक्का हूं कि वह शत्रुता के लिए उतनी ही प्रभावी आवाज भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि लोकप्रिय क्रिकेटर खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचन से दोनों देशों में खेल भावना आएगी। उन्होंने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच और क्रिकेट होते हुए देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed