{"_id":"57d28a464f1c1ba83031b2d7","slug":"pak-s-growing-nukes-thorny-challenge-to-us-interests-expert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के डर से हर साल 20 नए परमाणु हथियार बना रहा है पाकिस्तान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत के डर से हर साल 20 नए परमाणु हथियार बना रहा है पाकिस्तान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Sep 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
एक अमेरिकी थिंक टैंक के विशेषज्ञों ने कहा है कि पाकिस्तान के पास फिलहाल 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं और उसका परमाणु हथियारों का बढ़ता जखीरा अमेरिका और भारत के हितों सहित पूरी दुनिया के लिए 'गंभीर खतरा' है।
अमेरिकी परमाणु नीति कार्यक्रम के सह-निदेशक टोबी डाल्टन ने कहा, 'पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु क्षमता और दुनिया भर में आतंक फैलाने का उसका मजबूत होता इरादा अमेरिका के उन हितों के लिए गंभीर चुनौती है, जिसके तहत अमेरिका परमाणु विस्फोट को रोकना चाहता है और परमाणु हथियारों और सामग्री की मजबूत सुरक्षा बनाए रखना चाहता है'।
अमेरिकी संसद की विदेशी संबंध समिति के सदस्यों के साथ पाकिस्तान पर हुई चर्चा के दौरान टोबी डाल्टन ने कहा कि भारत की डर से पाकिस्तान हर साल 20 नए परमाणु बम बना रहा है। अगर यह सब ऐसे ही जारी रहा पाकिस्तान जल्द ही दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

Trending Videos
फिर भी पाकिस्तान के सुरक्षा की करनी होगी तारीफ
डाल्टन ने कहा कि भारत से मिलने वाली सैन्य चुनौतियों को सामना करने के लिए पाकिस्तान परमाणु हथियारों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पाकिस्तान, परमाणु हथियारों को ही सुरक्षा का आखिरी विकल्प समझ रहा है।
डाल्टन ने कहा कि इन सबके बाबजूद पाकिस्तान, जिस तरह अपने परमाणु शस्त्रागार की से सुरक्षा कर रहा है, उसकी हमें प्रशंसा करनी चाहिए। तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और भी बहुत सारे आतंकवादी तत्व पाकिस्तान में मौजूद हैं जिनके हाथों अगर यह परमाणु हथियारों का जखीरा लग गया तो वे पूरी दुनिया में तबाही मचा सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सुरक्षा की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने इन आतंकवादी तत्वों को इन सबसे दूर रखा है।
डाल्टन ने कहा, 'सच कहें तो पाकिस्तान को परमाणु सुरक्षा तरीकों के लिए पर्याप्त श्रेय नहीं मिला है। उसकी सुरक्षा अच्छी है, लेकिन पूरी तरह से अभेद्य नहीं है। उसने एक्यू खान मामले से सीख ली है'।