फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pak's envoys go to US about Kashmir

उड़ी हमला आतंक का मामला, भारत को आत्मरक्षा का अधिकार: अमेरिका

Thu, 13 Oct 2016 07:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 07:15 AM IST
विज्ञापन
Pak's envoys go to US about Kashmir
uri attack
अमेरिका ने कहा है कि उड़ी हमला साफ तौर पर सीमापार आतंक का मामला है। हमले के बाद भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान और कश्मीर की मुद्दे को जोड़ने के प्रयासों को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में अमेरिका ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करने के साथ ही दोनों देशों को सेना के जमावड़े के प्रति सचेत रहने की सलाह भी दी है। व्हाइट हाउस में दक्षिण एशिया के मामलों को देखने वाले पीटर लेवॉय ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध उच्चतम स्तर पर हैं। उन्होंने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ओबामा प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस साल के अंत तक भारत को न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनसएजी) का सदस्य बनवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


कभी-कभार प्रेस कांफ्रेंस करने वाले लेवॉय ने उड़ी हमले पर एक सवाल के जवाब में कहा कि हर देश को आत्मरक्षा का अधिकार है। मालूम हो कि लेवॉय ने पिछले हफ्ते नवाज शरीफ के दो दूतों से कश्मीर  के मसले पर मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान दूतों ने कश्मीर मुद्दे को अफगानिस्तान संकट जैसा बताया था। इस पर लेवॉय ने कहा कि हम दोनों को एक जैसा मसला नहीं मानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed