फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pak raises Kashmir issue at United Nations

पाकिस्तान ने एक बार फिर अलापा बेसुरा राग, UN में उठाया कश्मीर का मुद्दा

Sun, 19 Feb 2017 07:18 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Sun, 19 Feb 2017 07:18 AM IST
विज्ञापन
Pak raises Kashmir issue at United Nations
मलीहा लोदी - फोटो : file photo

पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर बेसुरा राग अलापा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोदी ने आरोप लगाया कि कश्मीरियों को आत्म निर्धारण के अधिकार से ‘वंचित’ रखने के कारण हाल में कश्मीर में ‘विस्फोटक स्थिति’ पैदा हुई है, जिससे क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के सामने खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


लोदी ने कहा कि हाल में वहां भड़की आग का मुख्य कारण कश्मीर के लोगों को ‘आत्म निर्धारण के अधिकार से वंचित’ रखा जाना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों द्वारा स्वतंत्र जनमत संग्रह का वादा किया गया था। 
विज्ञापन


लोदी ने कहा कि इसी वजह से वहां क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है। मलीहा ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन में ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक कश्मीर ‘आजाद’ नहीं हो जाता, पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के आत्म निर्धारण के अधिकार के लिए उनके ‘‘संघर्ष’ को ‘नैतिक, राजनीतिक एवं कूटनीतिक समर्थन’ देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी राजदूत ने साथ ही संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त जायद राद अल हुसैन के साथ अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। वह कश्मीर में कथित ‘मानवाधिकार उल्लंघन’ की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक मिशन भेजने की मांग पर जोर देने के लिए उच्चायुक्त से मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed