{"_id":"574861364f1c1b9b376907cb","slug":"pak-must-support-india-in-26-11-attack-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 की जांच में भारत का सहयोग करे पाक: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
26/11 की जांच में भारत का सहयोग करे पाक: अमेरिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी हमला
- फोटो : getty images
अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 26/11 के आतंकी हमले की जांच में भारत का सहयोग करे। उसने पाक से यह भी कहा है कि वह अपनी धरती से संचालित सभी आतंकी गुटों का खात्मा करे।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम पाकिस्तान की सरकार से लगातार कहते आ रहे हैं कि इन हमलों की पूरी जांच में वह भारत सरकार का सहयोग करे।
विज्ञापन
मुंबई पर हुआ वह हमला बेहद दुखद था। हम चाहते हैं कि इस मामले में न्याय हो। हम आगे भी पाकिस्तान से मामले की जांच में सहयोग करने की अपील करते रहेंगे।
विज्ञापन