{"_id":"9b5c7ca957df5325428e612c9eedbf2b","slug":"our-fight-is-against-terrorism-not-islam-says-obama-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लड़ाई आतंकियों से है इस्लाम से नहीं'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'लड़ाई आतंकियों से है इस्लाम से नहीं'
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिंसक चरमपंथ के खिलाफ आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि उनकी लड़ाई उन चरमपंथियों से है न कि इस्लाम से।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का कहना था कि दुनिया की लड़ाई इस्लाम को तोड़-मरो़ड़कर इस्तेमाल करने वाले चरमपंथियों से है इस्लाम से नहीं।
वॉशिंगटन में तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का सामना इस्लामिक स्टेट की तोड़ी मरोड़ी गई विचारधारा से है जिसके जरिए वो हिंसा फैला रहे हैं और युवाओं को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
ओबामा का कहना था कि युवाओं में जो रोष है उसका समाधान करने की जरूरत है ताकि वो चरमपंथी संगठनों के बहकावे में न आएं।
सम्मेलन में डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया समेत साठ से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में पिछले दिनों चरमपंथी हमले हुए हैं।