फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   osama bin laden son in law held case in new york

ओसामा के 'दामाद' पर मुकदमा

Fri, 08 Mar 2013 06:08 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 08 Mar 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
osama bin laden son in law held case in new york

अमेरिका ने पूर्व अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के प्रवक्ता और दामाद सुलेमान अबू गैथ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद पीटर किंग ने गुरुवार को अबू गैथ के पिछले हफ्ते ही जॉर्डन से गिरफ्तार होने की जानकारी दी। अबू गैथ पूर्व अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के दामाद हैं और उनपर 9/11 की साज़िश रचने का आरोप है।

ओसामा बिन लादेन को मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद इलाके में अमेरिकी सैनिकों ने मार दिया था। अबू गैथ को शुक्रवार को संघीय अदालत में पेश किया जाएगा, उनपर अमेरिकी नागरिकों की हत्या करने की साज़िश रचने का आरोप है।
विज्ञापन


जांच करने वाली संस्था 'फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन' यानि संघीय जांच ब्यूरो के असिस्टेंट डायरेक्टर इंचार्ज जॉर्ज वेनिज़ेलोस के अनुसार, ''सुलेमान अबू गैथ का अल-कायदा के नेटवर्क में एक अहम् स्थान था, जैसा आमतौर पर माफ़ियाओं के परिवार या तानाशाही सरकारों में प्रचार करने वाले मंत्रियों का होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनिज़ेलोस के मुताबिक, ''सुलेमान अपने पद का इस्तेमाल अमेरिका को धमकीयां देने और अपने दुश्मनों को भड़काने के लिए किया करता था।''

एक के बाद एक
अबू गैथ मूल रुप से कुवैत के रहने वाले थे और 9/11 की घटना के बाद उनसे कुवैत की नागरिकता छीन ली गई थी।

न्याय विभाग के अधिकारियों के अनुसार अबू गैथ ने मई 2001 से लेकर 2002 तक ओसामा के साथ मिलकर अल-कायदा का कामकाज संभाल रखा था।

अबू कैथ को कई बार ओसामा की जगह पर भाषण देते और 9/11 जैसी घटना को दोहराने की धमकी देते हुए देखा गया है।

ख़ासकर 12 सितंबर 2001 को जारी किए गए एक वीडियो में अबु गैथ को ओसामा बिन लादेन और अयमन अल ज़वाहिरी के साथ खड़े होकर अमेरिका को धमकी देते हुए देखा गया है।

इस वीडियो में अमेरिका को संबोधित करते हुए कहा गया था, ''अमेरिका के खिलाफ़ एक बहुत बड़ी फ़ौज तैयार हो रही है और हम दुनियाभर के मुसलमानों से यहूदियों, ईसाईयों और अमरीकियों से लड़ने का आह्वान करते हैं।''

जॉर्डन के एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजंसी एपी को अबू कैथ के पिछले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों को सौंपने की जानकारी दी है। ऐसा दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत किया गया है।

पीटर किंग ने अबू गैथ की गिरफ्तारी को अल-कायदा के खिलाफ़ जारी लड़ाई में अहम् जीत बतायी है। उन्होंने कहा, ''हम धीरे-धीरे अलक़ायदा के सभी शीर्ष सदस्यों तक पहुंच रहे हैं। मैं इसका श्रेय हमारे प्रशासन को देना चाहता हूं जो लंबे समय से काफी अच्छा काम कर रही है।''

पहला मुकदमा
अबू गैथ पर चलाया जाने वाला मुकदमा, अमेरिकी धरती पर किसी शीर्ष अलकायदा नेता पर चलाए जाने वाला पहला मामला होगा।

मानवाधिकार समहू ह्यूमन राइट फर्स्ट के आंकड़ों के अनुसार 9/11 के हमले के बाद अमेरिका में अब तक 67 विदेशी चरमपंथियों को सज़ा सुनाई जा चुकी है।

हालांकि कुछ रिपब्लिकन सिनेटर ने अबू गैथ के खिलाफ़ न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाने का विरोध किया है।

रिपब्लिकन सिनेटर लिंडसे ग्राहम के अनुसार, ''जब हमें बिन लादेन या उसके समकक्ष का कोई अलकायदा नेता मिलता है तो जो अंतिम चीज़ हम करना चाहेंगे वो होगा उन्हें किसी नागरिक अदालत में पेश करने का। इस आदमी को न्यूयॉर्क नहीं बल्कि ग्वानटानामो-बे में होना चाहिए था।''


एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बीबीसी से बातचीत करते हुए कहा कि, ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम इस बात पर एकमत है कि अबू गैथ पर नागरिक अदालत में मुकदमा चलाना देशहित में है।

इस अधिकारी का कहना था कि अमेरिकी प्रशासन 'ग्वानटानामो-बे' को बंद करना चाहती है ना कि वहां की आबादी बढ़ाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed