{"_id":"57270f0c4f1c1bfa525cd793","slug":"osama-bin-laden-death-cia-tweets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लादेन की मौत के लाइव-ट्वीट पर दुनिया में मचा बवाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लादेन की मौत के लाइव-ट्वीट पर दुनिया में मचा बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
laden
- फोटो : reuters
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चरमपंथी संगठन अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन की मौत को लाइव ट्वीट करने के कदम की जमकर निंदा हो रही है। ओसामा बिन लादेन दो मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में अमेरिकी सेना के एक गु्प्त अभियान में मारे गए थे। लादेन की मौत को सोमवार को पांच साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल सीआई ने इस मौके पर एक ट्वीट कर पांच साल पहले अमेरिका के मोस्ट वांटेड शख्स को पकड़ने के लिए बनाए गए मिशन और ख़ुफ़िया जानकारी को साझा किया। सीआईए के इस ट्वीट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। एक ट्विटर यूजर ने इस कदम को "अजीब और शर्मनाक" बताया है।
विज्ञापन
वहीं जेफ कोनिन कहते हैं कि लादेन की 5वीं बरसी को मनाने के लिए यह सब करना एकदम बकवास है। सीआईए की जिस ट्वीट में अमेरिकी दस्ते की सैन्य कार्रवाई को लाइव ट्वीट करने की योजना के बारे में बताया गया उसे ट्विटर पर 2,000 से भी अधिक बार लाइक किया गया है।
विज्ञापन
सीआईए ने अपने ट्विटर हैंडल @CIA से ट्वीट किया है, "ओसामा बिन लादेन की मौत की पांचवीं बरसी पर ऐबटाबाद में हुई कार्रवाई को हम ऐसे ट्वीट करेंगे मानों वह सब आज ही हुआ हो।"
To mark the 5th anniversary of the Usama Bin Ladin operation in Abbottabad we will tweet the raid as if it were happening today.#UBLRaid
— CIA (@CIA) May 1, 2016
@Hanksingle Hey, you made the news: pic.twitter.com/X76td6jftP
— Esther Adaire (@esthermaschine) May 2, 2016
Trending Videos
सीआईए के इस कदम से कुछ लोगा खुश
सोशल मीडिया पर कुछ लोग सीआईए के इस कदम से खुश दिखे। मैरी फ्रैंक ने अपने ट्विटर हैंडल @ Fran_Neena20409 से ट्वीट किया, "हमलोगों के लिए यह सब करने के लिए प्यारे देशभक्तों का शुक्रिया।" तो वहीं बीगेलडो एम। ने @BegheldoM ट्वीट किया, "गुड जॉब!"
सऊदी अरब के एक धनी परिवार में दस मार्च 1957 में पैदा हुए ओसामा बिन लादेन, अमेरिका पर 9/11 के हमलों के बाद दुनिया भर में चर्चा में आए। कहा जाता है कि लादेन ने ही इस हमले के आदेश दिए थे।
सऊदी अरब के एक धनी परिवार में दस मार्च 1957 में पैदा हुए ओसामा बिन लादेन, अमेरिका पर 9/11 के हमलों के बाद दुनिया भर में चर्चा में आए। कहा जाता है कि लादेन ने ही इस हमले के आदेश दिए थे।