फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   only one day of guilt free new york

अपराध मुक्त न्यूयॉर्क का सिर्फ़ एक दिन

Thu, 29 Nov 2012 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Nov 2012 04:55 PM IST
विज्ञापन
only one day of guilt free new york

दशकों पहले जब से न्यूय़ॉर्क में अपराध का रिकार्ड रखना शुरु किया गया है उसके बाद से शहर में पहली बार एक दिन ऐसा बीता है जब किसी भी अपराध की घटना दर्ज नही की गई है।

विज्ञापन


शहर की पुलिस का कहना है कि 80 लाख की आबादी वाले शहर न्यूय़ॉर्क में बीते सोमवार को एक भी हत्या, गोली बारी या छुरे बाजी की धटना नही हुई। पुलिस विभाग के प्रवक्ता पॉल ब्राउन ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछला सोमवार हाल के इतिहास में सबसे शांतिपूर्ण दिनों मे याद किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ ही महीने पहले तक यहां के लोग इस तरह के आतंक के साये में रह रहे थे कि एक अखबार ने इसे 'रक्तरंजित दौर' तक कह डाला था। हत्याओं के मामलों में गिरावट के बावजूद आंकड़े अपराध में 3% की बढ़ोत्तरी की ओर इशारा करते हैं। आंकडों के मुताबिक चोरी की घटनाओं में 9% की वृद्धि हुई है, पुलिस का कहना है कि इसमें स्मार्टफोन की चोरी बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध पर नियंत्रण
लेकिन हत्याओं का सिलसिला पिछले साल की तुलना में 23 फीसदी कम हो गया है और ये आंकड़ा पिछले कम से कम 50 सालों में सबसे कम है। न्यूय़ॉर्क शहर में इस साल 366 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं जबकि पिछले साल इस समय तक 472 मामले दर्ज हुए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि 80 लाख लोगों की आबादी वाले न्यूय़ॉर्क शहर के लिए तरह हत्या के मामलों में कमी बेहद असामान्य सी बात है।


गिरोह के दबदबे वाले शहर शिकागो और इलिनाय में इस साल 462 हत्याओं के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि यहाँ की आबादी सिर्फ 27 लाख है। यही नही 15 लाख की आबादी वाले फिलाडेल्फिया में 301 हत्याएं हो चुकी है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी वजह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की अपराध की रोकथाम आक्रामक रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed