{"_id":"5882e48f4f1c1bba76efe201","slug":"once-upon-a-time-trump-mother-come-to-newyork-become-a-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी नौकरानी बनने न्यूयॉर्क आई थीं ट्रंप की मां","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कभी नौकरानी बनने न्यूयॉर्क आई थीं ट्रंप की मां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:03 AM IST
सार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे ताकतवार देश के राष्ट्रपति बनने और एक विशाल बिजनेस अंपायर खड़ा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की सफलता की कहानी किसी परीकथा से कम नहीं है। उनकी मां मेरी अने मक्लाउड हब्रिडिएन दूसरों के घरों में काम करती थीं। मक्लाउड आइलैंड ऑफ लुइस में जन्मी लेकिन 1930 में न्यूयॉर्क चली गईं।
तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ऐसा एक घरेलू नौकर के काम की तलाश में किया था और उन्हें एक अमीर परिवार में काम मिल भी गया। वह उन हजारों स्कॉटिश लोगों में शामिल थीं जिन्होंने 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों में आर्थिक संकट से बचने के लिए अमेरिका और कनाडा का रुख किया था। छह वर्ष बाद मेरी की शादी एक कामयाब प्रॉपर्टी डेवेलपर फ्रेडरिक ट्रंप से हुई।
फ्रेडरिक जर्मन प्रवासी थे और न्यूयॉर्क के सबसे सफल पुरुषों में से एक थे। डोनाल्ड ट्रंप इन फ्रेडरिक और मेरी की पांच संतनों में से चौथी संतान हैं। मेरी के पिता एक पोस्ट ऑफिस चलाते थे लेकिन बाद उन्होंने एक दुकान खोल ली थी। वर्ष 1942 में ट्रंप की मां अमरीकी नागरिक बन गई थीं और 88 साल की उम्र में 2000 में उनका निधन हो गया था।