लास वेगास में 64 साल के हमलावर ने 8 बंदूकों से बरसाईं गोलियां, 58 की मौत, 500 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लास वेगास में एक कसीनो के बाहर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिसकी चपेट में आने से 58 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में घायल हुए 500 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास होटल रूम में 8 बंदूकें थी। यह फायरिंग मंडाले बे रिसॉर्ट एंड कसीनो के पास हुई।
पुलिस ने भी हमलावर को मार गिराया है और उसकी पहचान स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई है, जो लास वेगास का ही रहने वाला है।
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही SWAT टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमलावर की बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर के साथ एक महिला भी देखी गई थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वहां सिंगर जैक ब्राउन का कार्यक्रम चल रहा था। जेक वहां हो रहे तीन दिन के म्यूजिक फेस्टिवल में अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे। फायरिंग के बाद कसीनो में भगदड़ मच गई थी।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक ऐसे लगा जैसे मशीनगन से गोलियां चलने लगीं हो और फिर सब चिल्लाते हुए भागने लगे।
#BREAKING 406 taken to hospitals after Las Vegas shooting: police
— AFP news agency (@AFP) October 2, 2017
#UPDATE: More than 50 killed in Las Vegas concert shooting, reports AFP quoting police
— ANI (@ANI) October 2, 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगस हमले में घायल हुए लोगों और मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
My warmest condolences & sympathies to the victims and families of the terrible #LasVegasShooting. God bless you!,tweets US President Trump
— ANI (@ANI) October 2, 2017
#BREAKING Las Vegas shooter was local man, companion sought: police
— AFP news agency (@AFP) October 2, 2017
#BREAKING More than 20 dead in Las Vegas shooting: police
— AFP news agency (@AFP) October 2, 2017
BREAKING: Las Vegas police say one suspect is 'down' after shooting at country music festival.
— The Associated Press (@AP) October 2, 2017
#UPDATE At least two people dead, 24 injured with suspected gunshot wounds at Las Vegas hospital, reports Reuters quoting hospital spokesman
— ANI (@ANI) October 2, 2017
गोलीबारी की वो घटनाएं जिनसे दहल गया अमेरिका
27 मई 2017: अमेरिका के लिंकन काउंटी में हुई फायरिंग में 8 लोगो की मौत, 5 घायल।
25 मार्च 2017: सिनसिनाटी क्लब में हुई फायरिंग, एक की मौत, 15 घायल।
13 अगस्त, 2016 : न्यूयॉर्क स्थित एक मस्जिद के पास गोलीबारी, एक इमाम सहित दो की मौत।
12 जून, 2016 : फ्लोरिडा में एक समलैंगिक नाइट क्लब में फायरिंग, 50 लोगों की मौत, 53 घायल ।
3 दिसंबर,2015 : कैलिफोर्निया में क्रिसमस पार्टी के दौरान पाक मूल दंपति ने की फायरिंग, 14 की मौत, 17 घायल ।
7 जून, 2013 : कैलिफोर्निया स्थित सांता मोनिका कॉलेज में गोलीबारी, छह की मौत।
14 दिसंबर, 2012 : कनेक्टिकट स्थित एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 18 बच्चों समेत 26 की मौत।
24 अगस्त 2012: न्यूयार्क शहर में लैंडमार्क एम्पायर बिल्डिंग के पास हुई गोलीबारी में दो की मौत, 8 घायल।
अमेरिका में गोलीबारी की बड़ी घटनाएं
05 अगस्त 2012: अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित गुरुद्वारे में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, 3 घायल।
20 जुलाई 2012: कोलोरेडो सिनेमा घर में एक युवक ने की फायरिंग, 14 की मौत, 50 घायल।
3 अप्रैल, 2012 : कैलिफोर्निया में ओइकास यूनीवर्सिटी में गोलीबारी, सात की मौत।
6 नवंबर, 2009 : टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर सेना के एक मनोचिकित्सक ने की गोलीबारी, 13 की मौत।
14 फरवरी, 2008 : शिकागो के विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने की गोलीबारी, छह की मौत।
6 दिसंबर, 2007 : नेब्रास्का केओमाहा स्थित शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 8 की मौत।
2अक्तूबर, 2006 : पेंसिलवानिया के एक स्कूल में एक व्यक्ति ने की गोलीबारी, 5 छात्राओं की मौत।
16 अप्रैल, 2007 : वर्जीनिया में छात्रों के कैंपस और क्लास रूम में फायरिंग, 32 की मौत।