फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   oldest person of world dies

दुनिया के सबसे बुजुर्ग की मौत

Wed, 05 Dec 2012 02:14 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 05 Dec 2012 02:14 PM IST
विज्ञापन
oldest person of world dies

दुनिया की ‘सबसे उम्र दराज व्यक्ति’ के रूप में दर्ज अमेरिकी महिला बेसी कूपर का 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन


कूपर के बेटे सिडनी कूपर ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां ने अटलांटा के पास एक नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। सिडनी के मुताबिक उनकी मां को पिछले दिनों पेट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तेनेसी में जन्मीं बेसी कूपर पेशे से शिक्षक थीं। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने अपने बाल संवारे और क्रिसमस से संबंधित एक वीडियो देखा। लेकिन उसके बाद अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन


गिनीज बुक
उनके बेटे सिडनी कूपर ने बताया कि उन्हें कुछ देर तक ऑक्सीजन पर रखा गया, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद उनकी मौत हो गई। जनवरी 2011 में बेसी कूपर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे उम्र दराज व्यक्ति के रूप में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेनेसी में पैदा हुई बेसी कूपर प्रथम विश्व युद्ध के बाद जॉर्जिया चली गई थी और फिर एक शिक्षक के तौर पर काम करने लगी थीं। गिनीज के अनुसार सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने वाले व्यक्ति फ्रांस के जीन कालमेट थे जिनका 122 साल की उम्र में साल 1997 में देहांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed