फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   old-men-died-in-encounter

107 साल के बुज़ुर्ग की 'मुठभेड़ में मौत'

Wed, 11 Sep 2013 06:05 PM IST
Updated Wed, 11 Sep 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
old-men-died-in-encounter

अमेरिका के आरकंसॉ में पुलिस मुठभेड़ में 107 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि इन संदिग्ध बुजुर्ग ने पाइन ब्लफ शहर में दो लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार करने से पहले दोनों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। अमेरिका मीडिया के मुताबिक़ झगड़े की शुरुआत तब हुई जब इजाडोर की बेटी ने उनसे कहा कि वो घर बदल लें।
विज्ञापन


इजाडोर के साथ रहने वाली पॉलीन लेविस का कहना था कि वो बहुत नाराज हो गए और पिस्तौल दिखाने लगे।
पॉलीन ने केटीएचवी को बताया, "वो बहुत गुस्से में थे। ऐसा लगा वह किसी को मार देंगे।"

पुलिसवाले जखमी नहीं

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इजाडोर से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उन्हें और पुलिस बल बुलाना पड़ा जब इजाडोर ने उन पर बेडरूम के दरवाज़े से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान ही पुलिस ने उस कमरे में एक कैमरा डाला, जिसमें इजाडोर छिपे थे। इससे पुलिस को पता चला कि उनके पास हथियार है।

जब बातचीत टूट गई तब पुलिस की विशेष टीम ने उस कमरे में गैस छोड़ी और दरवाज़ा खोलने की कोशिश की।
लेकिन जब पुलिस वाले कमरे में घुसने वाले थे तब इजाडोर ने उन पर गोली चला दी।

जवाबी फायरिंग में इजाडोर की मौत हो गई। फायरिंग में कोई पुलिस वाला जख्मी नहीं हुआ। पाइन ब्लफ शहर की आबादी करीब 50 हज़ार है। इस शहर को फोर्ब्स ने अमेरिका के 10 सबसे गरीब शहरों में शामिल किया है।

अमरीकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में साल 2010 तक 100 साल से ज्यादा उम्र वालों की संख्या करीब 53 हजार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed