जनवरी में अंतिम बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे ओबामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 12 जनवरी को कांग्रेस में अपना अंतिम ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ई-मेल के जरिये शनिवार को दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल जनवरी में कांग्रेस को संबोधित करते हैं। इसे ही स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन कहा जाता है। ओबामा इस समय अपने परिवार के साथ हवाई में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं।
यहां से उन्होंने शनिवार को एक ई-मेल अपने समर्थकों को लिखी। उसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास 12 महीने हैं। इस बीच मुझे हर वो बदलाव करना है, जो मैं पद पर रहने के दौरान कर सकता हूं।
कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे
ओबामा ने अपनी संस्था ‘ओबामा फॉर
अमेरिका’ के जरिये भेजे इस मेल में इशारा किया है कि वह 12 जनवरी को अपने
कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए
ओबामा ने लिखा है कि हमने इस साल कई चीजें साथ मिलकर की हैं और आप लोगों ने
आलोचकों को गलत साबित किया है।