{"_id":"5760caeb4f1c1b4a2511becb","slug":"obama-targets-trump-on-orlando-issue-muslin-ban-in-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को ओबामा का जवाब, 'बिना मुसलमान वाला...अमेरिका हम नहीं चाहते'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप को ओबामा का जवाब, 'बिना मुसलमान वाला...अमेरिका हम नहीं चाहते'
बीबीसी/दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप के अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
बराक ओबामा ने कहा है कि डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की जो बात की है "वैसा अमेरिका हम नहीं चाहते।"
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों-अमेरिकियों के साथ अलग तरह का व्यवहार करने से पश्चिम और मुस्लिम जगत के बीच की खाई और बढ़ेगी और इससे देश की सुरक्षा को धक्का पहुंचेगा।
सोमवार को डोनल्ड ट्रंप ने उन सभी देशों के लोगों के अमेरिका में आने पर पाबंदी लगाने की बात कही थी जिनका इतिहास अमेरिका के खिलाफ आतंकवाद का रहा है।
ट्रंप ने कहा कि ऑरलैंडो नाइट क्लब में हुई जानलेवा गोलीबारी इस तरह की कार्रवाई को उचित ठहराती है।

ट्रंप के बयान पर ओबामा का पलटवार
न्यूहैम्पशायर में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी आप्रवासन प्रणाली बेकार है, इसी की वजह से ऑरलैंडो में गोलीबारी करने वाले हमलावर के परिवार को अफगानिस्तान से अमेरिका आने की इजाजत मिली।
रविवार को अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक मतीन ने गे नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में उसके समेत 50 लोग मारे गए थे।
ओबामा ने कहा कि हाल का आतंकवादी हमला करने वाले अमेरिका में पैदा हुए थे, वैसे ही जैसे ट्रंप।
उन्होंने ट्रंप के उस सुझाव को भी नकार दिया कि उन्होंने कट्टर इस्लामी आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है इसलिए वो पद छोड़ दें।
उनका कहना था कि धार्मिक स्वतंत्रता अमेरिकी संविधान का अहम हिस्सा है और मजहब के आधार पर लोगों को तौला जाना इसके खिलाफ होगा।