{"_id":"137f24b4-e391-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"obama-says-want-to-be-pioneer-of-insourcing-not-outsourcing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में नौकरी पैदा करना चाहते हैं: ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
देश में नौकरी पैदा करना चाहते हैं: ओबामा
Updated Sat, 11 Aug 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति पद के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मिट रोमनी पर आउटसोर्सिंग करने वाली कंपनियों से सटने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह देश में रोजगार के अवसर पैदा करने के पक्ष में हैं न कि चीन जैसे देशों को नौकरी स्थानांतरित करने के पक्ष में।
कोलोराडो प्रांत में लगातार दूसरे दिन प्रचार अभियान के दौरान ओबामा ने रोमनी पर मैसेच्यूट्स में गवर्नर रहते हुए और निजी क्षेत्र में काम करने के दौरान नौकरियों की आउटसोर्सिंग करने का आरोप लगाया। ओबामा ने अपने भाषण में कहा कि गवर्नर रोमनी अपने निजी क्षेत्र के अनुभव के बारे में शेखी बघारते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी कंपनियों में निवेश किया जिनमें से कुछ आउटसोर्सिंग की दिग्गज कंपनियां हैं।
मैं आउटसोर्सिंग में अग्रणी नहीं होना चाहता बल्कि देश में ही रोजगार के अवसर पैदा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी कंपनियों को कर रियायतें रोकना चाहता हूं जो नौकरियां देश से बाहर भेज रही हैं। हम ऐसी कंपनियों को कर रियायतें दें जो अमेरिका में निवेश कर रही हैं। अमेरिकी कर्मचारियों के साथ अमेरिकी उत्पाद बना रही हैं और दुनियाभर में उन्हें बेच रही हैं।