{"_id":"5052fcd6e1dd916b04c09daf69dc5fe3","slug":"obama-says-assad-must-go-to-end-syria-civil-war-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने दी सीरिया के राष्ट्रपति को खुली चुनौती","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा ने दी सीरिया के राष्ट्रपति को खुली चुनौती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को खुली चेतावनी दी है कि सीरिया में गृह युद्ध समाप्त करने के लिए उन्हें अपना पद छोड़ना होगा। उन्होंने यह तक कह डाला कि भविष्य के चुनावों में बशर असद को हिस्सा नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक असद सत्ता में रहेंगे तब तक सीरिया में गृह युद्ध खत्म नहीं होगा। ओबामा ने यह बात मनीला में एक ट्रेड सम्मिट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि असद एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी वजह से सीरिया में शांति स्थापित नहीं हो पा रही है। आपको बताते चले कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को रूस का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
ओबामा का बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की मुलाकात हुई है।
ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि सीरिया के लोग असद को सत्ता में अब नहीं देखना चाहते हैं। उनके शासन काल में एक क्रूर सिविल वार वहां पर हो चुकी है।
ओबामा ने कहा कि असद सीरिया के लोगों के बहुमत को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अगर आज में यह कह दूं कि सीरिया में सब कुछ ठीक है तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। पेरिस में हुए आईएसआईएस के हमले के बाद एक बार फिर से सीरिया के रक्का से चल रहे आईएसआईएस के खात्मे की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन