फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   obama's democratic party loses senate election

अमेरिका: ओबामा की पार्टी हारी चुनाव

Wed, 05 Nov 2014 02:42 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
obama's democratic party loses senate election

अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव में जोरदार जीत दर्ज कर रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए छह सीटों पर जीत चाहिए थी और मध्यावधि चुनाव में पार्टी ने अराकंसास, कोलाराडो, आयोवा, मोंटाना, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण डाकोटा और पश्चिमी वर्जीनिया में जीत हासिल की है।

इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी ने अलबामा, जार्जिया, कानसास, माइन, मिसिसिपी, नेब्रास्का, ओकहोमा, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसे की अपनी सीट को कायम भी रखा है।

रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैककोनल केंटकी की महत्वपूण सीट को बनाए रखने में कामयाब रहे। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के एलिसन ग्रिमस को हराया। मिच अब बहुमत दल के नेता होंगे।

विज्ञापन

ओबामा की घटती लोकप्रियता!

obama's democratic party loses senate election

सीनेट में बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने अमेरिकी जनता से कहा, "हमने आपकी आवाज सुन ली है। मैं उसे अपनी आवाज बनाऊंगा और ये सुनिश्चित करूंगा कि वाशिंगटन में आप लोगों की आवाज सुनी जाए।"

सीनेट की एक तिहाई सीटों के अलावा प्रतिनिधि सभा के सभी 435 सीटों और 50 राज्यों में 36 राज्यों के गवर्नर के लिए भी चुनाव हुए हैं।

हाल के दिनों में अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता में कमी आई है। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के बावजूद कई विश्लेषकों ने पहले ही अनुमान लगाया था कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिलेगी।

रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर और 2016 में पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार रैंड पॉल ने एनबीसी के मीट द प्रेस कार्यक्रम में कहा, "यह राष्ट्रपति ओबामा पर जनमत संग्रह है।"

रिपब्लिकन जीते तो क्या होगा?

obama's democratic party loses senate election
प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पहले से ही बहुमत में हैं, ऐसे में सीनेट में बहुमत हासिल करने के बाद वे बीते दो साल के दौरान बराक ओबामा के लिए गए नीतिगत फैसलों को बदल सकते हैं।


प्रतिनिधि सभा में भी रिपब्लिकन पार्टी पहले से ज़्यादा मजबूत हुई है।

ओबामा ने रविवार को चुनावी अभियाम में डेमोक्रेट्स से कहा था, "हर एक शख्स जिन्हें आप जानते हों, उन्हें घर से बाहर निकलकर वोट देने को कहिए। घर पर मत बैठिए। अपना भविष्य किसी को और मत चुनने दीजिए।"

लेकिन नतीजों से जाहिर है कि मध्यावधि चुनाव में ओबामा की घटती लोकप्रियता का असर डेमोक्रेट पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed