फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama ready to talk the new indian government

नई सरकार संग काम करने को ओबामा हैं तैयार

Tue, 13 May 2014 07:11 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
Obama ready to talk the new indian government

भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बधाई दी है। उन्होंने भारत की आने वाली सरकार के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''भारत ने इतिहास में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव करवा कर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है। यह स्वतंत्रता और विविधता के हमारे साझा मूल्यों का प्रदर्शन है।''
विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में कहा है, ''चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हम नई सरकार के गठन का इंतज़ार कर रहे हैं। आने वाले साल को समान रूप से परिवर्तनकारी बनाने के लिए हम भारत की नई सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 36 दिनों और नौ चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को ख़त्म हुए। चुनाव आयोग के शुरुआती आकलन के अनुसार इस दौरान 66.38 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान का यह नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed