{"_id":"a336097ecd9a7e5a35089cb5c9123d2b","slug":"obama-government-will-take-more-tax-from-billionaires-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाएंगे ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाएंगे ओबामा
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को अमीर लोगों और बड़े कारोबारी संस्थानों पर लगाए जाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव से अमेरिका सरकार को एक दशक में करीब 320 बिलियन डॉलर (यानी करीब 19 लाख करोड़ रुपए) का राजस्व मिलेगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओबामा इस आय का उपयोग अमेरिकी मध्य वर्ग की मदद के लिए करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण है जो ओबामा के प्रस्ताव का विरोध कर रही है। ओबामा मंगलवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में इन प्रस्तावों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
इस भाषण में ओबामा का पूरा ज़ोर यह बताने पर होगा कि अमेरिका की बेहतर होती अर्थव्यवस्था का लाभ अब आम अमेरिकी नागरिकों को मिलने का वक्त है। ओबामा का इन प्रस्तावों का 2016 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव पर पड़ सकता है।