{"_id":"9f352a2121964545e63284d5ace88948","slug":"obama-daughters-criticised-by-elizabeth-lauten-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा की बेटियों के कपड़ों पर सवाल उठाने पर इस्तीफा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा की बेटियों के कपड़ों पर सवाल उठाने पर इस्तीफा
Updated Tue, 02 Dec 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों की आलोचना करने वाली महिला एलिजाबेथ लॉटेन ने रिपब्लिकन सांसद स्टीफन फिंचर के संचार निदेशक का पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
लॉटेन ने पिछले दिनों 'थैंक्सगिविंग डे' पर एक कार्यक्रम के दौरान ओबामा की बेटी साशा और मालिया ओबामा की छोटी स्कर्ट को लेकर फेसबुक पर उनकी आलोचना की थी।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने फेसबुक से अपनी इस पोस्ट को हटा लिया और 'ठेस पहुंचाने वाले शब्दों' के लिए माफी भी मांगी थी। लॉटेन ने लिखा था कि व्हाइट हाउस में पारंपरिक 'टर्की पार्डनिंग इवेंट' में ओबामा की बेटियां जब अपने पिता को साथ खड़ी थी तो लग रहा था कि वह बेमन से खड़ी हैं।
विज्ञापन
हालांकि ज़्यादातर समीक्षकों ने इस मौके पर 16 वर्षीय मालिया और 13 वर्षीय साशा की उदासीनता को व्यंगात्मक तरीके से लिया, लेकिन लॉटेन इस मामले में कुछ आगे ही निकल गईं।
उन्होंने डिलीट की हुई अपनी पोस्ट में लिखा था, "प्रिय साशा और मालिया: मैं समझती हूं कि आप दोनों ही किशोरावस्था के नाजुक दौर में हैं, लेकिन आप प्रथम परिवार की सदस्य हैं, इसलिए थोड़ा सलीके से रहने की कोशिश करिए। कम से कम जो भूमिका आप निभा रही हैं, उसका सम्मान करिए।"
उन्होंने आगे लिखा, "वैसे भी, आपकी माता और पिता भी अपने पद का ज्यादा सम्मान नहीं करते हैं, देखा जाए तो देश का भी नहीं। इसलिए मेरा अनुमान है कि आप भी अच्छा आदर्श नहीं बन रही हैं।"
इस पोस्ट में ओबामा की बेटियों को सलीके से कपड़े पहनने की हिदायत भी दी गई थी।