फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   obama blams india-china for flood and storm

बाढ़ और तूफान के लिए भारत-चीन जिम्मेदारः ओबामा

Thu, 03 Jul 2014 11:58 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
obama blams india-china for flood and storm

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन बढ़ाने के लिए भारत और चीन की तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था को ज़िम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


ओबामा ने अमेरिकी नागरिकों को हरित तकनीकी अपनाने के लिए तैयार रहने को कहा है।

ओबामा ने गुरुवार को मीनियापोलिस में कहा, ''सैंडी तूफ़ान उतना भयानक नहीं हो सकता था, जितना है। आप अधिक बाढ़ देख रहे हैं। फ़्लोरिडा जैसे तटीय इलाक़ों के पड़ोसी शहरों में हमेशा ऊंची लहरें उठती रहती हैं। इससे बाढ़ आती रहती है।''
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''यह समस्या बदतर होती जा रही है, क्योंकि भारत, चीन और उनके जैसे अन्य देशों के लोग अब कार और बिजली के साथ-साथ वो सभी चीजें चाहते हैं, जो हमारे पास हैं। उन्होंने अधिक बिजली घर बनाने शुरू कर दिए हैं और अधिक कारें भी चला रहे हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण पर विकास भारी

obama blams india-china for flood and storm

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये चीजें अधिक कार्बन डाइऑक्साइड पैदा कर रही हैं और इनसे अमेरिकी लोगों को निपटना है।

उन्होंने कहा, ''अब अच्छी ख़बर ये है कि इनका सामना करने के उपाय किए जा सकते हैं। हमने कारों के ईंधन से जुड़े मानक और कड़े कर दिए। अगले दशक के मध्य तक कारें और ट्रक एक गैलन गैस में आज की तुलना में दोगुना चलने लगेंगी। इससे पैसा बचेगा। इसके साथ-साथ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड भी हटेगी।''

ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार स्वच्छ ईंधन के क्षेत्र में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि जबसे उनकी सरकार बनी है, तबसे तीन गुनी अधिक बिजली हवा से और 10 गुना अधिक सौर ऊर्जा से बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि उससे रोजगार भी पैदा हुआ है और लोग अपने घरों में हवा से चलने वाली टरबाइन और सोलर पैनल लगवा रहे हैं और यह अर्थशास्त्र के लिहाज़ से अच्छा है और यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed