इराक में सत्ता परिवर्तन से खुश्ा हैं ओबामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि हैदर अल अबादी को इराक का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया जाना एक आशावादी कदम है। उन्होंने स्वीकार किया कि इराक इस समय कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है।
इस समय मार्था के विनयार्ड में छुट्टियां मना रहे ओबामा ने कहा कि अमरीकी सेना ने उत्तरी इराक में चरमपंथियों के ख़िलाफ सफल हवाई हमला किया है।
ओबामा ने कहा कि उन्होंने हैदर अल अबादी से बात भी की है और उनसे कहा है कि वे मिली-जुली कैबिनेट का गठन करें।
नए राष्ट्रपति को सरकार बनाने का न्योता
हाल के दिनों में इस्लामी स्टेट के लड़ाकों ने उत्तरी इराक़ में अपनी स्थिति काफ़ी मज़बूत की है और इस कारण वहाँ से काफ़ी पलायन हुआ है।
इराक के राष्ट्रपति फौद मासूम ने हैदर अल अबादी को नयी सरकार बनाने का न्यौता दिया था। हालाँकि प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। अमरीका के अलावा संयुक्त राष्ट्र ने भी हैदर के मनोनयन का समर्थन किया है।
इस बीच पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेफ़्टिनेंट जनरल विलियम सी मेविले ने कहा कि अभी इराक़ पर हवाई हमले का दायरा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।