फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama asked on social media, "what i do now"

बराक ओबामा ने पूछा, "अब आगे क्या करूं"

Sat, 21 Jan 2017 02:21 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Sat, 21 Jan 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Obama asked on social media, "what i do now"
अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारी से मुक्त हुए बराक ओबामा ने लोगों से सलाह मांगी है कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। ओबामा ने सोशल मीडिया पर पत्नी मिशेल के साथ एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो के जरिये लोगों से आइडिया मांगा है।
विज्ञापन


ओबामा शिकागो में प्रेसिडेंशियल सेंटर बनाने जा रहे हैं। ओबामा ने लोगों से इसके लिए आइडिया भेजने का आग्रह किया है। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह सेंटर लोगों के लिए काम करेगा। हालांकि मिशेल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सोना है।
विज्ञापन

Obama asked on social media, "what i do now"
ओबामा के प्रेसिडेंशियल सेंटर प्रोजेक्ट में कई चीजें होंगी। इसमें एक लाइब्रेरी होगी। इन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिटी, देश और दुनिया को समर्पित होगा। ओबामा ने लोगों से Obama.org पर आइडिया, उम्मीदें, विचार और प्रेरणा भेजने का आग्रह किया है।

व्हाइट हाउस में आठ साल रहने के बाद ओबामा ने शुक्रवार को निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सत्ता सौंप दी। डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटोल में शपथ ली। ओबामा दंपती ने लोगों को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। यह दंपती एक बार फिर से एक नागरिक के रूप में जीवन जीने की तैयारी कर रही है।

Obama asked on social media, "what i do now"
ओबामा परिवार वॉशिंगटन के पास कैलोरमा में शिफ़्ट होने जा रहा है। ओबामा ने कहा, ''यह मेरा नहीं आपका प्रेसिडेंशियल सेंटर होगा।'' ओबामा ने कहा कि एक सच्चा लोकतंत्र तभी होता जब यह प्रोजेक्ट किसी एक व्यक्ति का नहीं होगा।

ओबामा ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ़्रेस में कहा था, ''मैं कुछ लिखना चाहता हूं। मैं अपनी बेटियों के साथ वक़्त गुजारना चाहता हूं। इस साल की मेरी यही प्राथमिकताएं हैं।'' एक इंटरव्यू में इस डेमोक्रेट नेता ने कहा था कि वह अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed