फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   obama appeal for ceasefire in syria

सीरिया में युद्धविराम के लिए ओबामा की अपील

Tue, 26 Apr 2016 12:48 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 26 Apr 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
obama appeal for ceasefire in syria
डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही - फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओँ ने सीरिया में जंग लड़ रहे पक्षों से युद्धविराम का पालन करने की अपील की है। इन नेताओं का मकसद शांतिवार्ता को कारगर बनाना है। युद्ध रोकने की अपील जर्मन शहर हनोफर में इन नेताओं की मुलाकात के बाद आई है।

विज्ञापन


यूरोप में नाटो सेना के पूर्व सुप्रीम कमांडर एडमिरल जेम्स स्टारविडिस ने कहा है कि अमेरिका को ईराक और सीरिया में और फौज भेजनी चाहिए। पूर्व सैन्य कमांडर ने सीरिया में महज ढाई सौ अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के ओबामा के फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन


जेम्स स्टार वीडिस ने कहा है, ‘’हमें निश्चित रूप से 10 से 15 हजार अमेरिकी और संयुक्त सेना की जरूरत इराक से बाहर है जिससे कि एक तरफ इराक में समीकरणों को संतुलित करने के साथ ही सीरिया में जो कुछ हो रहा है उसे भी संभाला जा सके ऐसे में मुझे लगता है कि थोड़ा थोड़ा आगे बढ़ने की नीति आखिर में बोझ बढ़ा देगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धविराम का एलान होने के बाद शुरूआत में हिंसा थोड़ी कम हुई लेकिन अलेप्पो में बीते दिनों तेज हुई हिंसा के बाद यह टूटने की कगार पर पहुंच गई है। अलेप्पो में भारी फायरिंग के बीच 18 लोगों के मरने की ख़बर आ रही है। सीरिया से आ रही ख़बरों में कहा जा रहा है कि सरकारी नियंत्रण वाले इलाक़ों में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में 14 लोगों की जान गई है।


सरकारी समाचार एजेंसी का कहना है मिसाइलों ने आसपास की पांच इमारतों को निशाना बनाया। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले अलेप्पो के इलाकों में भी जानमाल की क्षति हुई है। सरकारी सेना की फायरिंग में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। सेना और ज़्यादातर विद्रोही गुटों के बीच युद्धविराम पर सहमति के बावजूद अलेप्पो में हिंसा तेज़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed