फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   obama ahead to romney in three states

तीन महत्वपूर्ण राज्यों में रोमनी से आगे ओबामा

Thu, 20 Sep 2012 06:37 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Thu, 20 Sep 2012 06:37 PM IST
विज्ञापन
obama ahead to romney in three states
जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति
विज्ञापन
बराक ओबामा रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी पर बढ़त लेते जा रहे हैं। नए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि तीन महत्वपूर्ण राज्यों में वह रोमनी से आगे चल रहे हैं। यहीं नहीं इन राज्यों के लोगों का मानना है कि अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संकट से निपटने में वह ही सबसे सक्षम नेता हैं।

यह सर्वेक्षण द क्विन्निपियक विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क टाइम्स और सीबीएम न्यूज ने संयुक्त रूप से किया। इसे पिछले सप्ताह हुए मध्य-पूर्व संकट के दौरान और उसके बाद 11 से 17 सितंबर के बीच अंजाम दिया गया। इसमें कहा गया है कि वर्जीनिया, विस्कोंसिन और कोलोराडो में ओबामा रोमनी पर भारी पड़ेंगे। चुनावों की दृष्टि से तीनों राज्यों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ओबामा ने 2008 के आम चुनाव में भी इन तीनों राज्यों में जीत हासिल की थी। यहीं नहीं 1964 के बाद वर्जीनीनिया में जीत दर्ज करने वाले वह पहले डेमोक्रेट प्रत्याशी थे। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई की ओबामा कई आधारों पर अर्थवस्वस्था को चलाने के मामले में रोमनी से बेहतर उम्मीदवार हैं। इस बार के चुनाव अभियान में यह मसला सबसे ज्यादा उछल भी रहा है। अर्थव्यवस्था को सम्हालने के मामले में दोनों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही।

कहां कितनी बढ़त
विस्कोंसिन: ओबामा को 51 फीसदी जबकि रोमनी को 45 प्रतिशत मत
वर्जीनिया: ओबामा को 50 फीसदी जबकि रोमनी को 46 फीसदी वोट
कोलोराडो: ओबामा को 48 फीसदी, जबकि रोमनी को 47 प्रतिशत मत

विभिन्न मसलों पर जनता की राय
1- कौन चला सकता है अर्थव्यवस्था को बेहतर
 49 प्रतिशत ओबामा
 46 फीसदी रोमनी

2- अंतरराष्ट्रीय संकट से कौन निपटने में अधिक सक्षम
52 फीसदी ओबामा
42 फीसदी रोमनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed