फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nyt article on donald trump says Trump steps are detrimental to the situation of America

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने लिखा, ट्रंप के काम 'देश के लिए हानिकारक' हैं

Thu, 06 Sep 2018 11:42 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 06 Sep 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
nyt article on donald trump says Trump steps are detrimental to the situation of America
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे तरीके से काम कर रहे हैं जो "हमारे गणतंत्र की स्थिति के लिए हानिकारक है।" यह अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में एक लेख में लिखा है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस लेख को "देशद्रोह" और "कायरतापूर्ण" बताया है। 
विज्ञापन


"आई एम पार्ट ऑफ द रेसिस्टेंस इनसाइड द ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन" नाम के इस लेख में अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उन्होंने और उनकी जैसी सोच के सहकर्मियों ने राष्ट्रपति के एजेंडा और उनके खराब रुझानों को रोकने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


अखबार में छपे इस लेख में लेखक के नाम और परिचय का खुलासा नहीं किया गया है। इस लेख में लेखक ने दावा किया कि ट्रंप अपने राष्ट्रपति पद के लिए ऐसी परीक्षा का सामना कर रहे हैं जो पहले कभी किसी आधुनिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं की। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक ट्वीट कर लेखक की पहचान पुरुष के तौर पर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा बहुत मौके आए हैं जब इस अखबार ने बेनाम लेख प्रकाशित किए हैं। अखबार ने कहा कि वह लेखक के अनुरोध पर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं कर रहा है। 

अधिकारी ने कहा, "हम चाहते हैं कि प्रशासन सफल हो और मानते हैं कि उनकी कई नीतियों ने पहले ही अमेरिका को सुरक्षित तथा समृद्ध बनाया। लेकिन हमारा मानना है कि हमारा पहला कर्तव्य इस देश के प्रति है और राष्ट्रपति इस तरीके से काम कर रहे हैं जो हमारे गणतंत्र के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।" 


बहरहाल, ट्रंप व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में अखबार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि "बिना नाम का मतलब कायर, संपादकीय।" 

ट्रंप ने एक ट्वीट में द न्यूयॉर्क टाइम्स से इस लेख को लिखने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर करने की मांग की है। 

ट्रंप ने टि्वटर पर कहा, "देशद्रोह। क्या यह तथाकथित वरिष्ठ अधिकारी सच में है या एक अन्य फर्जी सूत्र के साथ यह महज द न्यूयॉर्क टाइम्स की नाकामी है। अगर कायर बेनाम व्यक्ति निश्चित तौर पर है तो टाइम्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के मकसद से उसे एक बार सरकार को सौंपना चाहिए।" 

व्हाइट हाउस ने इस संपादकीय को लिखने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed