फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nude photo scandal will decide on Accountability: US Navy Chief

न्यूड फोटो स्कैंडल में तय होगी जवाबदेही: अमेरिकी नौसेना प्रमुख

Wed, 15 Mar 2017 03:43 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Wed, 15 Mar 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Nude photo scandal will decide on Accountability: US Navy Chief
अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अपने महिला सहकर्मियों की न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन शेयर करने को लेकर जवाबदेही तय की जाएगी। सीनेट कमेटी के सामने दिए बयान में जनरल रॉबर्ट नेलर ने मरीन कल्चर को बदलने का वादा किया।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ऐसी रिपोर्टें सामने आई थीं जिससे पता चला कि नौसेना के पुरुष कर्मचारी ही अपनी महिला सहकर्मियों की न्यूड तस्वीरें फेसबुक में साझा कर रहे थे और मैसेज कर रहे थे। घटना सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन सीनेट पैनल की महिला सदस्यों ने नेलर के वादे पर उनकी खिंचाई की।
विज्ञापन

 

Nude photo scandal will decide on Accountability: US Navy Chief
न्यूयॉर्क से सीनेटर क्रिस्टन गिलिब्रैंड ने कहा कि यौन हमले और उत्पीड़न के आरोप लंबे समय से सामने आ रहे हैं लेकिन सेना ने इसे हल करने की कोई कोशिश नहीं की। उन्होंने 2013 की उस घटना का जिक्र किया जिसमें मरीन्स में इसी तरह के ऑनलाइन शोषण के आरोप लगे थे।

उन्होंने कहा, "जब आप बदलाव की बात करते हैं, तो आपके दावे खोखले नजर आते हैं।" ये तस्वीरें मरीन्स यूनाइटेड नाम के ग्रुप में ही पोस्ट की गई थीं जिनके साथ भद्दे और आक्रामक सेक्शुअल संदेश भी थे। इस ग्रुप में 30 हजार वर्तमान और सेवानिवृत्त पुरुष मरीन सदस्य हैं। 

Nude photo scandal will decide on Accountability: US Navy Chief
इसे अब बंद किया जा चुका है। नेलर ने कहा कि नेवल क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन सर्विसेज इस स्कैंडल की जांच कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना से महिला भर्ती पर असर पड़ेगा। नेलर ने कहा कि इस मामले बहुत कम संख्या में महिलाएं आगे आई हैं। इस घटना को पूर्व मरीन थॉमस ब्रेनन द्वारा संचालित एक मीडिया संस्था द वॉर हॉर्स ने उजागर किया था।

द वॉर हॉर्स के अनुसार, फेसबुक ग्रुप में सदस्यों को ऐसी तस्वीरें तलाशने और उन्हें पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। यही नहीं ग्रुप के सदस्य उस महिला के नाम, उनके रैंक और यूनिट की पहचान भी सार्वजनिक करते थे। तस्वीरें साझा करने की शुरुआत उसी महीने हुई जब पहली यूएस मरीन इनफैंट्री यूनिट में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed