{"_id":"56ff7a794f1c1b855ef001bd","slug":"nuclear-terrorist-attack-would-change-our-world-says-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु हमले की फिराक में आतंकवादी: ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
परमाणु हमले की फिराक में आतंकवादी: ओबामा
बीबीसी/अमेरिका
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि आतंकी परमाणु हमले की कोशिश में लगे हैं और अगर उनके मंसूबे कामयाब हुए तो दुनिया का नक्शा बदल सकता है। ओबामा ने वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में यह बयान दिया है। इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने परमाणु आतंकवाद को रोकने के लिए ठोस कदम जरूर उठाए हैं लेकिन इस्लामिक स्टेट की परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश दुनिया की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर चुका है। ओबामा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इन सिरफिरों के हाथ अगर परमाणु हथियार लग जाए तो ये ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परमाणु आतंकवाद से बचने का सबसे कारगर तरीका यही है कि इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए ताकि यह गलत हाथों में न जाने पाए। सम्मेलन में शामिल हुए वैश्विक नेताओं ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और रूस की अनुपस्थिति को लेकर अपनी चिंताएं भी जताई।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सम्मेलन में शिरकत करने से मना कर दिया था जबकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने लाहौर में हुए बम धमाकों के बाद अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। ये दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं।
ओबामा ने दुनिया के एक बड़े हिस्से के परमाणु हथियार मुक्त होने की प्रक्रिया पर संतोष जताया लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप और कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु अप्रसार के प्रयासों पर जोर देना होगा।