फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nuclear-armed country  to exercise restraint says america

अमेरिका ने कहा- परमाणु हथियारों से लैस देश बरतें संयम

Wed, 11 Jan 2017 04:10 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Wed, 11 Jan 2017 04:10 AM IST
विज्ञापन
nuclear-armed country  to exercise restraint says america
अमेरिका ने परमाणु हथियारों से संपन्न देशों से उनकी परमाणु क्षमताओं के उपयोग और परीक्षण को लेकर संयम बरतने का अनुरोध किया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पाकिस्तान द्वारा उसकी पहली परमाणु संपन्न पनडुब्बी की क्रूज मिसाइल के परीक्षण पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने परमाणु संपन्न पनडुब्बी की क्रूज मिसाइल के परीक्षण की खबरें देखी हैं।’ किर्बी ने कहा, ‘हम परमाणु क्षमता वाले सभी देशों से लगातार आग्रह करते हैं कि वह परमाणु और मिसाइल क्षमता के परीक्षण और इसके उपयोग पर संयम बरतें। हम इन क्षमताओं के संदर्भ में आपसी विश्वास बहाली तथा स्थिरता के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हैं।’ 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सोमवार को अपनी पहली, पनडुब्बी से प्रक्षेपित होने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो 450 किमी की दूरी तक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। भारत के साथ जारी तनाव के बीच, पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि यह मिसाइल उनके देश को ‘विश्वसनीय’ क्षमता तथा अहम प्रतिरोध प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed