{"_id":"58d5d9ad4f1c1ba06e1a4cee","slug":"nsa-ajit-doval-held-talks-with-us-defence-secretary-james-n-mattis-at-pentagon-in-washington-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत, अमेरिका एक साथ कार्रवाई को राजी : डोभाल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत, अमेरिका एक साथ कार्रवाई को राजी : डोभाल
amarujala.com- Written by: अमित कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
ajit doval
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स एन. मैटिस से मिले। वॉशिंगटन के पेंटागन में हुई मुलाकात में दोनों ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मजबूती देने पर सहमति जताई। अजीत डोभाल की अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ मुलाकात के दौरान भारतीय राजदूत नवतेज सरना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
NSA Ajit Doval held talks with US Defense Secy James N.Mattis at Pentagon in Washington DC;Indian Ambassador to US Navtej Sarna also present pic.twitter.com/aBEJ7OHWlH
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017विज्ञापन
इस मुलाकात के दौरान मैटिस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद मैटिस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन का इरादा भारत और अमेरिका संबंधों को मजबूत करना जारी रखेगा और आश्वस्त किया कि यह साल दर साल दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एचआर मैकमास्टर ने यहां मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय रिश्ते समेत वैश्विक आतंकवाद के मसलों पर विस्तार से चर्चा की।
व्हाइट हाउस सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता माइकल एंटोन ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देश आतंकवाद को जड़मूल से खत्म करने के लिए वैश्विक भागीदार के तौर पर संयुक्त रणनीति तैयार कर कार्रवाई करने को राजी हो गए हैं। डोभाल और मैकमास्टर ने भारत और अमेरिका के लिए एक कोर्स सेट करने के अवसरों की पहचान करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।