फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Now PM will boom in Silicon Valley!

अब सिलकॉन वैली में भी धूम मचाएंगे पीएम मोदी!

Sun, 23 Aug 2015 08:39 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 23 Aug 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
Now PM  will boom in Silicon Valley!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लोगों में होड़ मची है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शुरू हुए ऑन लाइन पंजीकरण में करीब 25, 000 लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।

मोदी सिलिकॉन वैली के सैन जोस के मशहूर सैप सेंटर में भारतीय अमेरिका समुदाय को संबोधित करेंगे। सिलिकॉन वैली के बीचों बीच मौजूद इस इनडोर सेंटर में करीब 18,000 लोगों के बैठने क्षमता है।

विज्ञापन

नहीं बचेगी जगह

Now PM  will boom in Silicon Valley!

आयोजकों को उम्मीद है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान यहां इंच भर जगह नहीं बचेगी। वेस्ट कोस्ट में भारतीय अमेरिकी समुदाय के संयोजक खांडेराव खंड के मुताबिक, पहले ही दिन इस कदर रजिस्ट्रेशन कराने से समझा जा सकता है कि भारतीय पीएम को लेकर लोगों के बीच किस करद उत्साह है।

मोदी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए करीब 500 भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम पिछले साल न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर पर हुए कार्यक्रम की तरह ही शानदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed